Header Ads Widget

header ads

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष पर रथयात्रा का आयोजन दिनाँक 14-08-2022 दिन रविवार को

 बड़े हर्ष का विषय है, रथयात्रा आयोजन समिति, यादव महासंघ (रजि.) चण्डीगढ़ गतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर रथयात्रा का आयोजन दिनाँक 14-08-2022 दिन रविवार को करने जा रहा है।

Yadav Mahasangh Chandigarh Rath Yatra 2022 Chandigarh


यह रथयात्रा विशेष रूप से सुसज्जित रथ जिस पर भगवान श्री कृष्ण जी के विग्रहों के साथ अन्य विग्रह भी शोभायमान होगें। यह रथ यात्रा मौली जागरा कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ से आरम्भ होकर, मौली गावं, विकास नगर कालोनी, होते हुए स्माल फ्लैट्स मौली जगरा पार्ट 2 (सुन्दर नगर ) चंडीगढ़ में आरती एवं अमृतमय महाप्रसादी वितरण के बाद संपन्न हो जायेगी।

भगवान के चरणों का सानिध्य, दर्शन व उनका आशिर्वाद प्राप्त करने का यह एक स्वर्णिम अवसर है। अतः आप से नम्र निवेदन है कि उक्त शुभ अवसर पर रथयात्रा आरम्भ स्थल से समापन स्थल तक (दोपहर 1 :00 बजे से रात्रि 8:30) तक परिवार, इष्ट मित्रों एवं संबंधियों सहित भारी संख्या में सम्मिलित रहकर प्रभु कृपा के भागी बने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ